Posted on 31 Aug, 2016 7:14 pm

भोपाल : बुधवार, अगस्त 31, 2016, 19:04 IST
 

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के रेस्क्यू सेंटर में आज वयोवृद्ध सिंह अमर की मृत्यु हो गयी। अमर 26 वर्ष का था और उसे 15 वर्ष की आयु में अक्टूबर, 2006 में राजमहल सर्कस, कोरबा से लाया गया था। सिंह की औसत आयु 15 वर्ष होती है। प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिंह की मृत्यु वृद्धावस्था के कारण आंतरिक अंगों का काम न करना पाया गया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent