Posted on 01 Oct, 2018 9:21 pm

 

प्रतिवर्षानुसार कान्हा टायगर रिजर्व मण्डला में एक अक्टूबर 2018 से 07 अक्टूबर 2018 तक वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसका शुभारंभ आज कॉलेज, ईको क्लब के छात्र-छात्राओं तथा कान्हा टाईगर रिजर्व, पूर्व एवं पश्चिम वन मण्डल, मण्डला के क्षेत्रीय अमले, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रैली निकाल कर किया गया। रैली का समापन कान्हा टाईगर रिजर्व के प्रांगण में किया गया। श्री एल.कृष्ण्मूर्ति, क्षेत्र संचालक, कान्हा टाईगर रिजर्व, डॉ.राकेश शुक्ला, अनुसंधान अधिकारी, श्री बी.एस.झारिया, प्राफेसर, श्री राजेश क्षत्री, वरिष्ठ प्राध्यापक ने उपस्थित समुदाय के समक्ष वन्यप्राणी संरक्षण के महत्व एवं वन्यप्राणियों के प्रति नागरिकों के कर्तव्य विषय में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राओं, ईको विकास समितियों के सदस्य, उपस्थित नागरिक गण, एवं कर्मचारी, अधिकारियों को वन्यप्राणी संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। अंत में सुश्री अंजना सूचिता तिर्की, उप संचालक ने उपस्थित अतिथियों को आभार व्यक्त किया।

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह में जागरूकता के तहत स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं के विभिन्न्वर्ग हेतु चित्रकला, पोस्टर निर्माण, तत्कालीन भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित किया जाएगा। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान कॉलेज, स्कूल के छात्र-छात्राओं हेतु विभिन्न पक्षीयों के पहचान हेतु पक्षी अवलोकन, फोटोग्राफी तथा रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम भी रखा गया था। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में कान्हा टाईगर रिजर्व के परिवार की ओर से समस्त छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु नागरिक एवं छात्र

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent