Posted on 02 Jun, 2016 10:08 am

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 15 जून तक स्वच्छता अभियान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। एक जून से आरंभ पखवाड़े में वन विहार के अधिकारी-कर्मचारी न केवल श्रमदान कर उद्यान को स्वच्छ बना रहे हैं, बल्कि भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को भी पॉलीथिन के दुष्परिणाम की जानकारी देते हुए इसका उपयोग न करने की समझाइश दे रहे हैं। अभियान का उद्देश्य साफ-सुथरा पॉलीथिन-मुक्त वन विहार बनाना है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent