Posted on 13 Oct, 2017 7:51 pm

 

वन विहार में भोजपुर से 24 सितम्बर को रेस्क्यू कर लाये गये तेंदुआ शावक की आज मृत्यु हो गई। यह शावक अत्यंत गंभीर अवस्था में वन विहार लाया गया था। मात्र 15 दिन की अवस्था में यह माँ से बिछड़ गया था। वनकर्मियों ने करीब 24 घंटे शावक की जंगल में ही 50 मीटर की दूरी से निगरानी की। परंतु माँ के ना आने पर सुरक्षा और चिकित्सा के लिये उसे वन विहार ले आए।

वन्य-प्राणी चिकित्सक द्वारा उपचार और वनरक्षक द्वारा की जा रही देखभाल से इसके स्वास्थ्य में कुछ सुधार दिखने लगा था। सात अक्टूबर को इसका स्वास्थ खराब हुआ और आज पुन: सुबह इसकी तबीयत काफी खराब हो गई। वन्य-प्राणी चिकित्सक द्वारा ऑक्सीजन और अन्य उपचार देने के बावजूद इसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम के बाद इसका दाह संस्कार कर दिया गया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent