Posted on 01 Dec, 2016 7:54 pm

भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 1, 2016, 17:04 IST
 

भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 4 एवं 18 दिसम्बर को पक्षी अवलोकन शिविर और 11 एवं 25 दिसम्बर को नेचर केम्प लगाये जा रहे हैं। शिविर में 30 व्यक्तियों को प्रवेश 'प्रथम आये प्रथम पाये' के आधार पर दिया जायेगा।

पक्षी अवलोकन शिविर प्रात: साढ़े 6 बजे से साढ़े 9 बजे तक होंगे। शिविर के लिये प्रति सदस्य शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। नेचर केम्प प्रात: साढ़े 6 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होंगे, जिनका शुल्क 250 रुपये प्रति सदस्य होगा।

प्रकृति प्रेमी पंजीयन उद्यान के गेट क्रमांक-2 पर स्थित कार्यालय में करा सकते हैं। शिविर में विषय-विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार का अध्ययन तथा प्राकृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जायेगी। बर्ड वॉचिंग केम्प में प्रतिभागियों को केप, नाश्ता और चाय नेचर केम्प में केप,बेग, रीडिंग मटेरियल, चाय-नाश्ता और दोपहर का खाना दिया जायेगा।

अधिक जानकारी के लिये दूरभाष क्रमांक -9424790615, 9424790611 और 9424790843 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश