Posted on 12 Feb, 2018 7:26 pm

 
भोपाल : सोमवार, फरवरी 12, 2018, 18:32 IST

 

 

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आपसी लड़ाई में कल एक गौर शावक की मृत्यु हो गई। शावक का जन्म वन विहार में ही नवम्बर 2015 में हुआ था।

उल्लेखनीय है कि वन विहार में मार्च 2011 में खरगोन से नर गौर और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से मादा गौर को स्थानांतरित किया गया था। विगत वर्षों में मादा गौर ने समय-समय पर तीन नर गौर शावकों को जन्म दिया जिन्हें वन विहार के मुख्य मार्ग पर स्थित बाड़े में रखा गया।

तीनों गौर अभी तक मिलजुलकर एक साथ रह रहे थे। दोपहर में भोजन के समय बड़े गौर ने सबसे छोटे गौर को आपसी झगड़े में मार दिया। मृत गौर शावक का पोस्ट मार्टम के उपरांत शवदाह संचालक वन विहार भोपाल की उपस्थिति में किया गया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent