Posted on 15 May, 2017 4:58 pm

भोपाल : सोमवार, मई 15, 2017, 16:03 IST
 

 

राज्य शासन ने वन विभाग की राज्य-स्तरीय समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) होंगे।

समिति के सदस्यों में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय का एक प्रतिनिधि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना अथवा उनके प्रतिनिधि, संचालक / अपर संचालक उद्योग विभाग, प्रबंध संचालक संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम, प्रबंध संचालक वन विकास निगम अथवा उनके प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। समिति में मुख्य वन संरक्षक/ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विपणन सदस्य सचिव होंगे। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत काष्ठ आधारित उद्योग (स्थापन एवं विनियमन) दिशा-निर्देश 2016 के अन्तर्गत यह समिति गठित की गई है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश