Posted on 10 Sep, 2018 9:54 pm

 

वन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने कहा है कि वन और वन्य जीवों के संरक्षण में बलिदान देने वाले वन कर्मियों की याद को चिरस्थाई बनाने के लिए हर साल 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। परस्पर संवाद के कारण वन कर्मी प्रदेश में टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।

देश के सर्वाधिक वन मध्यप्रदेश में हैं। वन कर्मियों द्वारा दुर्गम वन क्षेत्रों में अत्यन्त कठिन परिस्थतियों में भी कार्य किया जाता हैं। विभाग वन कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए नवीन संसाधन उपलब्ध करा रहा है। वन कर्मी अपने कार्यो के साथ दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में भी योगदान दे रहे हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent