रोजा अफ्तारी में शामिल हुए राजस्व मंत्री श्री गुप्ता
Posted on 17 Jun, 2017 9:13 pm
भोपाल : शनिवार, जून 17, 2017, 19:56 IST | |
राजस्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता रमजान के पवित्र माह में डी.बी. माल के पास आटो स्टेण्ड में रोजा अफ्तारी में शरीक हुए। रोजा अफ्तारी में अनेक मुस्लिम भाई शामिल हुए। पुलिस फायर कॉलोनी में झूले का लोकार्पण राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने वार्ड-23 स्थित पुलिस फायर कॉलोनी में झूले, फिसल पट्टी और सीमेंट चेयर लोकार्पित की। उन्होंने बच्चों को झूला भी झुलाया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश