Posted on 17 Jul, 2016 8:14 pm

कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य के निर्देश पर बढ़ी क्रय दर 

भोपाल : रविवार, जुलाई 17, 2016, 19:21 IST
 

कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य के निर्देशों के अनुपालन में मध्यप्रदेश सिल्क फेडरेशन ने रेशम ककून की क्रय दर में वृद्धि कर दी है। अब किसानों से मलबरी कोया अधिकतम 270 रुपये प्रति किलोग्राम के स्थान पर 350 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदा जायेगा।

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों को रोजगार के वैकल्पिक साधन मुहैया करवाने के लिये रेशम गतिविधियाँ संचालित हैं। रेशम योजनाओं में संलग्न किसानों द्वारा शहतूती पौध-रोपण से रेशम कृमि-पालन कर रेशम कोया का उत्पादन किया जाता है। यह रेशम कोया सिल्क फेडरेशन द्वारा गुणवत्ता आधारित समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाता है। हितग्राहियों द्वारा लम्बे समय से रेशम ककून की क्रय दर में वृद्धि किये जाने की माँग की जा रही थी। श्री आर्य ने कृषकों की माँग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तत्काल कोया क्रय दर में वृद्धि के निर्देश दिये थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश