Posted on 14 Sep, 2016 6:45 pm

 

रेल मंत्रालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका "भारतीय रेल" को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने "भारतीय रेल" पत्रिका के संपादक मंडल को पुरस्कार प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी 

सदस्य कार्मिक, रेलवे बोर्ड श्री प्रदीप कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया
 


 

रेल मंत्रालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका "भारतीय रेल" को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार योजना २०१५-१६ में "क" क्षेत्र के अन्तर्गत “द्वितीय” पुरस्कार हेतु चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह आज, १४ सितम्बर २०१६ (२३ भाद्रपद १९३८) को राष्ट्रपति भवन ऑडिटोरियम, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। पुरस्कार भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणब मुख़र्जी के कर-कमलों के द्वारा प्रदान किया गया। सदस्य कार्मिक, रेलवे बोर्ड श्री प्रदीप कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया।

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने "भारतीय रेल" पत्रिका के संपादक मंडल को पुरस्कार प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सम्पदाक मंडल को हिंदी के प्रयोग व प्रसार के लिए कार्य करने के हेतू बधाई दी। संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्यमंत्री श्री मनोज सिन्हा तथा रेल राज्यमंत्री श्री राजेन गोहाईं ने भी संपादक मंडल को पुरस्कार प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी। निदेशक सूचना एवं प्रसार, रेलवे बोर्ड श्री वेद प्रकाश तथा "भारतीय रेल" पत्रिका के संपादक श्री रमाकांत पाण्डेय भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Courtesy – Press Information Bureau, Government of India

Recent