राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों को दी गई रू. 50 लाख से अधिक की प्रोत्साहन राशि
Posted on 28 Jul, 2017 7:30 pm
वर्ष 2017-18 का खेल केलेण्डर जारी
|
|
भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 28, 2017, 18:54 IST | |
प्रदेश में राष्ट्रीय व्यक्तिगत और सामूहिक शालेय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 711 खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप 51 लाख 72 हजार से अधिक की राशि दी गई है। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कास्य पदक हासिल किये हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी को 10 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 7,500 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल खिलाड़ी को 5 हजार रुपये प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती है। प्रदेश में स्कूल के खिलाड़ियों ने वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में विभिन्न खेलों में 78 स्वर्ण, 71 रजत और 114 कास्य पदक प्राप्त किये थे। प्रदेश के स्कूल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पदक तालिका में चौथा स्थान रहा था। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का केलेण्डर जारी स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2017-18 का खेल कैलेण्डर जारी किया है। इस वर्ष मध्यप्रदेश में 15 खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ विभिन्न स्थानों पर होगी। इसके लिये स्थान और तिथियाँ तय कर ली गई हैं। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में कराते, साफ्टबाल, क्रिकेट, एथेलेटिक्स, स्काई मार्शल आर्ट, कूडो, जूडो, खो-खो, साफ्ट टेनिस, कबड्डी, रोलबॉल, टेनिस बाल क्रिकेट, हूपक्वांडो और लगोरी प्रतियोगिता खंडवा, इंदौर, भोपाल, सागर, रीवा, उमरिया और देवास में होगी। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश