Posted on 03 Oct, 2018 5:49 pm

 

सतना जिले की बेटियाँ साक्षी सिंह, प्रियंका त्रिपाठी और दिशा पाण्डेय प्रदेश के उन हजारों बच्चों में से हैं, जिन्हें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की बदौलत नयी खुशहाल जिन्दगी मिली है। जन्म से हृदय रोग से पीड़ित इन बेटियों का नि:शुल्क ऑपरेशन हो चुका है। अब ये तीन बेटियाँ सामान्य बच्चों की तरह जिन्दगी जीने लायक हो गई हैं।

रामपुर बघेलान की 8 वर्षीय साक्षी, उमरी की 16 वर्षीय प्रियंका और सतना की 9 वर्षीय दिशा अब दूसरे बच्चों को देखकर दु:खी नहीं होतीं। पहले खेलने और पढ़ने का मन होता था, जो बीमारी के चलते सम्भव नहीं हो पाता था। अब किसी काम में स्वास्थ्य रूकावट नहीं बनता। सरकार ने प्रतिष्ठित हृदय चिकित्सालयों में साक्षी की हृदय शल्य चिकित्सा के लिये एक लाख 70 हजार रुपये, प्रियंका के लिये 3 लाख 55 हजार रुपये और दिशा के लिये 90 हजार रुपये खर्च किये। तीनों बच्चियों के माता-पिता आज बहुत खुश और संतुष्ट हैं कि उनके जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा दूर हो गई है।

सतना जिले में वर्ष 2016-17 से अब तक एक करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक राशि खर्च कर 150 हृदय रोगी बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी करवाई जा चुकी है।


सक्सेस स्टोरी (सतना)

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent