Posted on 29 Oct, 2016 6:29 pm

भोपाल : शनिवार, अक्टूबर 29, 2016, 18:02 IST
 

भारत सरकार के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म-तिथि 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में और स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी की पुण्य-तिथि 'राष्ट्रीय संकल्प दिवस' के रूप में मनायी जायेगी। इसके लिये जिला मुख्यालय पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम होंगे। जिला मुख्यालय पर समाज के विभिन्न वर्ग को शामिल करते हुए 'रन फार यूनिटी दौड़' होगी। दौड़ के अलावा राष्ट्रीय एवं देशभक्तिपूर्ण गाने-गाते हुए रैली निकाली जायेगी। राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाने का काम भी स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जायेगा।

मंत्रालय स्थित पार्क में शपथ सुबह 11 बजे

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ मंत्रालय के समक्ष स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में सुबह 11 बजे दिलवाई जायेगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent