Posted on 13 Sep, 2021 11:43 am

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 सितंबर हिंदी दिवस पर नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रभाषा हिंदी का सम्मान हमारा दायित्व है।

मध्यप्रदेश में हिंदी को लोकप्रिय बनाने के लिए हिंदी को शासकीय काम-काज में महत्व दिया गया है। प्रदेश में हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। वर्ष 2015 में भोपाल में विश्व हिंदी सम्मेलन भी हुआ था। हिंदी सेवियों को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार ने समय-समय पर विभिन्न सम्मान और पुरस्कार स्थापित किए हैं। हिंदी के पक्ष में कार्य करने वालों को पूरा प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हिंदी सेवियों की भूमिका की भी सराहना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश