Posted on 29 Apr, 2018 5:27 am

 

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने गुना प्रवास के दौरान सेवा भारती संस्था द्वारा जन-सहयोग से बनाये जा रहे सहरिया बालक छात्रावास और अस्पताल महु-गढ़ा का शिलान्यास किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया। उन्होंने सेवा भारती की पदाधिकारी श्रीमती संतोष अरोरा एवं उनकी पुत्री डॉ. श्वेता अरोरा को संस्था के छात्रावास के लिये गुना शहर में तीन बीघा जमीन दान करने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी सर्वश्री राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, मनोज रघुवंशी, रामेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह संधु आदि उपस्थित रहे।

विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से मिले

स्थानीय सर्किट हाउस पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से भी मिले। राष्ट्रपति ने प्रतिनिधियों से भेंट कर उन्हें सामाजिक काम के लिए धन्यवाद दिया। विधायक श्री पन्नालाल शाक्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह सलूजा भी उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश