Posted on 17 Aug, 2017 5:25 pm

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 17, 2017, 16:45 IST
 

राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया है। इसमें श्री सुनील कुमार दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी को उप सचिव राजस्व, श्री दिलीप मंडावी अपर कलेक्टर डिण्डोरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीघी, श्री अनुराग सक्सेना भू-प्रबंधन अधिकारी सतना को उप सचिव सामान्य प्रशासन, श्रीमती शुचिस्मिता सक्सैना अपर कलेक्टर सतना को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी प्रशासन अकादमी भोपाल, श्री जगदीश प्रसाद धुर्वे संयुक्त कलेक्टर कटनी को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत होने के बाद अपर कलेक्टर सतना और श्री आनंद कोपरिहा अपर कलेक्टर जबलपुर को डिण्डोरी पदस्थ किया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश