Posted on 17 Mar, 2018 5:53 pm

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और चैतीचांद पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हमारे देश में मनाये जाने वाले त्यौहार हमारे देश की प्रचीन संस्कृति और परम्पराओं की विविधता में एकता के प्रतीक हैं।

श्रीमती पटेल ने कहा है कि नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और चैतीचांद का पर्व भारतीय संस्कृति में नव-वर्ष के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का बहुत महत्व है। त्यौहारों से नयी अपेक्षाओं और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की शिक्षा मिलती है।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent