Posted on 04 Jan, 2017 2:44 pm

भोपाल : बुधवार, जनवरी 4, 2017, 14:39 IST
 

राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने सिख धर्म के दसवें गुरु गोविन्द सिंहजी की 350वीं जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

राज्यपाल श्री कोहली ने कहा है कि गुरु गोविन्द सिंह एक महान योद्धा एवं आध्यात्मिक संत थे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। गुरु गोविन्द सिंह विश्व की बलिदानी परम्परा में अद्वितीय थे।

राज्यपाल श्री कोहली ने प्रदेशवासियों से गुरु गोविन्द सिंह के आदर्शों और उपदेशों को आत्मसात कर एकता और शांति के वातावरण को मजूबत बनाने तथा प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश