Posted on 20 Dec, 2018 3:17 pm

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने व्यक्तिगत रूप से सैनिक कल्याण कोष के लिए 25 हजार रूपये सहित एक लाख रूपये दिये है।

राज्यपाल द्वारा दी गई व्यक्तिगत राशि का चेक, राजभवन द्वारा 25 हजार रूपये का चेक तथा राजभवन में सैनिक कल्याण के लिए रखी गई पेटी में जमा राशि 51 हजार रूपये नगद कुल राशि एक लाख एक हजार दो सौ चार रूपये मात्र राज्यपाल के सचिव श्री डी.डी.अग्रवाल ने सैनिक कल्याण संचालक श्री आर.एस. नातियाल को आज राजभवन में भेंट किये।

उक्त राशि पी.आर.सी पूना को सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा पहुंचाई जायेगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​