Posted on 24 Mar, 2018 3:51 pm

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्रीराम विपरित परिस्थितियों में भी नीति सम्मत रहे। उन्होंने वेदों और मर्यादा का पालन करते हुए सुखी राज्य की स्थापना की तथा सदाचार और नैतिकता की शिक्षा दी।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा है कि भगवान श्रीराम ने स्वंय की भावनाओं एवं सुखों से समझौता न कर न्याय और सत्य का साथ दिया। इन्हीं आदर्शों के कारण श्रीराम को मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है। श्रीमती पटेल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent