Posted on 24 Dec, 2016 3:38 pm

भोपाल : शनिवार, दिसम्बर 24, 2016, 15:29 IST
 

राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने क्रिसमस के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

राज्यपाल श्री कोहली ने कहा है कि ईसा मसीह ने विनम्रता और संवेदनशीलता की भावना के साथ गरीबों और दीन दुखियों की सेवा और मदद करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह ने विश्व में शांति और प्रेम का संदेश दिया है। उनके आदर्श और उपदेश आज भी प्रासंगिक है।

राज्यपाल श्री कोहली ने युवाओं से भारतीय परम्परानुसार क्रिसमस का त्यौहार उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आव्हान किया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश