Posted on 29 Oct, 2016 5:52 pm

भोपाल : शनिवार, अक्टूबर 29, 2016, 16:40 IST
 

राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल श्री कोहली ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य, कर्म और सदभावना का सन्देश तथा हमें जीवन में अंधेरे से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल श्री कोहली ने परम्परानुसार दीपावली का त्यौहार आपसी सदभाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही सभी प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent