Posted on 25 Dec, 2018 5:42 pm

 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने क्रिसमस पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईसा मसीह ने दुनिया को प्रेम, सद्भाव, दया और शांति का संदेश दिया है।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारे देश में सभी त्यौहार और पर्व आपसी भाई-चारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की परम्परा है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार भी उसी परम्परा को मजबूत करने का अवसर देता है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और विकास की कामना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​