Posted on 15 Sep, 2017 6:11 pm

 

राज्य शासन ने अनुसूचित-जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण नियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 30 अगस्त, 2014 को राज्य-स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति का पुनर्गठन किया था। इसमें संशोधन किया गया है।

जारी आदेश अनुसार विधायक श्री बाबूलाल गौर के स्थान पर गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह और सांसद श्री ज्ञान सिंह के स्थान पर अनुसूचित-जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य को समिति में सदस्य नियुक्त किया है। शेष आदेश यथावत रहेगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent