Posted on 16 Aug, 2017 6:32 pm

भोपाल : बुधवार, अगस्त 16, 2017, 18:17 IST
 

 

'स्वतंत्रता आन्दोलन 1857-1947'' विषय पर दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में 17 से 24 अगस्त तक लगायी जायेगी। प्रदर्शनी में 1857 से प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन (1920), सविनय अवज्ञा आन्दोलन (1930) एवं भारत छोड़ो आन्दोलन (1942) से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शित किये जायेंगे।

प्रदर्शनी आम जनता के लिये 17 से 24 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent