राज्य मंत्री श्री हर्ष सिंह आज विधानसभा की कार्यवाही में हुए शामिल
Posted on 06 Mar, 2017 5:33 pm
भोपाल : सोमवार, मार्च 6, 2017, 17:19 IST | |
जल संसाधन राज्य मंत्री श्री हर्ष सिंह ने स्वस्थ होने के बाद अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री सिंह आज अपरान्ह विधानसभा पहुँचकर सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्री श्री हर्ष सिंह 4 अक्टूबर को शहडोल के बुढार में एक कार्यक्रम के दौरान अस्वस्थ हो गए थे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश