Posted on 12 Aug, 2018 7:56 pm

 

सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री  विश्वास सारंग ने अशोक विहार में पार्क निर्माण कार्य में देरी पर अप्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि कार्य में देरी के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। श्री सारंग आज अशोका गार्डन, एकतापुरी, सेमरा, शंकराचार्य नगर, छोला एवं करोंद क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। 

राज्य मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग करें। कार्यों को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करवाना सुनिश्चत करें। श्री सारंग ने विकास कार्यों के बारे में स्थानीय लोगों, से भी चर्चा की।

पार्षद श्री प्रकांत तिवारी, श्री अशोक वाणी, श्री राधाकृष्ण नायक, श्री वीरेन्द्र राय, श्री हेमराज कुशवाहा, श्री विजय सिंह तथा अन्य जन-प्रतिनिधि भ्रमण के दौरान  श्री सारंग के साथ थे। 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent