Posted on 02 Nov, 2016 7:48 pm

भोपाल : बुधवार, नवम्बर 2, 2016, 19:14 IST
 

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग के हस्तक्षेप के बाद भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में पिछले तीन दिन से चल रही ठेका श्रमिकों की हड़ताल आज समाप्त हो गयी। सभी 750 ठेका श्रमिक को अस्पताल प्रबंधन फिर सेवा में वापस लेगा।

राज्य मंत्री श्री सारंग आज अस्पताल परिसर में हड़ताल पर बैठे ठेका श्रमिकों से मिले। उन्होंने श्रमिकों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और प्रबंधन से भी चर्चा की। चर्चा में सभी ठेका श्रमिक वार्ड अटेंडर भी शामिल हैं, की सेवाएँ वापस लेने पर सहमति बनी। श्री सारंग की इस पहल पर हड़ताल आज ही समाप्त हो गयी। सभी श्रमिकों ने अपनी माँग पूरी होने पर श्री सारंग का आभार माना।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent