Posted on 30 Jan, 2017 9:30 pm

 

भोपाल : सोमवार, जनवरी 30, 2017, 18:36 IST

 

चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री शरद जैन ने कुष्ठ के प्रति व्याप्त भय, भ्राँति को समाप्त करने और कुष्ठ रोग को कम करने में नागरिकों से सहयोग की अपील की है। श्री जैन ने यह बात राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण दिवस के अवसर पर कही। मंत्री श्री जैन ने राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस पर लायंस क्लब भोपाल, क्लासिक लेक सिटी, स्टार सिटी, कपल, ग्लारिस के सदस्यों द्वारा तैयार'कुष्ठ पर विजय'' परिपत्र का विमोचन किया।

कुष्ठ निवारण दिवस से राष्ट्रीय-स्तर पर राष्ट्रीय कुष्ठ निर्मूलन कार्यक्रम 'कुष्ठ पखवाड़ा'' मनाया जा रहा है। पखवाड़े में लायंस क्लब और भारत स्काउट-गाइड के साथ मिलकर कुष्ठ रोग की जानकारियाँ 'कुष्ठ पर विजय'' के माध्यम से जन-जन तक पहुँचायी जायेगी।

इस अवसर पर लायन सर्वश्री अशोक सिंह, मनोज पाठक, लक्ष्मीकांत दुबे, प्रवीण गर्ग, रमन अग्रवाल, प्रकाश सेठ और निर्मल जैन, डॉ. आर.के. चौरसिया, महेश मालवीय और बी.एल. शर्मा, पूर्व राज्य समन्वयक डॉ. जी.के. चौरसिया और राज्य कुष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश