राज्य मंत्री श्री शरद जैन का दौरा कार्यक्रम
Posted on 02 Dec, 2016 6:44 pm
भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 2, 2016, 18:20 IST | |
चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री शरद जैन 3 दिसम्बर को सिवनी जिले के लखनादौन में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री जैन सिवनी में दोपहर 'नमामि देवि नर्मदे'' सेवा यात्रा की बैठक में भाग लेंगे। श्री जैन रात्रि में सिवनी से जबलपुर लौटेंगे। राज्य मंत्री श्री जैन 4 दिसम्बर को भोपाल लौटेंगे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश