Posted on 11 Jul, 2017 4:14 pm

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 11, 2017, 14:49 IST
 

 

पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने पर्यटन विकास निगम के टूरिस्ट मोटल तामिया में कार्यरत मैनेजर स्वर्गीय श्री आई.ए. अंसारी और उनकी पत्नी श्रीमती शायना अंसारी की सड़क दुर्घटना में दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राज्य मंत्री श्री पटवा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

अंसारी दम्पति की सोमवार को तामिया जाते समय दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent