Posted on 15 Jun, 2017 4:38 pm

भोपाल : गुरूवार, जून 15, 2017, 16:23 IST
 

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता तमिलनाडु के नगई नार्थ जिले के ग्राम कुटटलम में स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हुए। उन्होंने फावड़े से कचरा हटाया और झाडू लगायी।

श्री गुप्ता ने तंजवूर जिले के पुशपति कोविल ग्राम में 'सबका साथ सबका विकास' कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भारत एंव मध्यपद्रेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश