Posted on 11 Jan, 2017 9:39 pm

 

 

भोपाल : बुधवार, जनवरी 11, 2017, 20:26 IST

 

शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना के साथ स्थानान्तरित किया है। अपर कलेक्टर रायसेन श्री शशि भूषण सिंह को महाप्रबंधक मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल, संयुक्त कलेक्टर अशोकनगर श्री अनिल कुमार चांदिल को अपर कलेक्टर अशोकनगर, संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ श्री शिवगोविन्द मरकाम को अपर कलेक्टर बालाघाट, संयुक्त कलेक्टर सिवनी श्री बिन्द्रा प्रसाद द्विवेदी को अपर कलेक्टर सिवनी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माया अवस्थी को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी चिकित्सा शिक्षा संचालनालय भोपाल, संयुक्त कलेक्टर हरदा श्रीमती सपना लोवंशी को उप संचालक प्रशासन अकादमी भोपाल एवं डिप्टी कलेक्टर होशंगाबाद श्री राजेश राठौर को विशेष कर्त्तव्यवस्थ अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश