राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने किया नेहरू नगर में सी सी रोड का भूमि-पूजन
Posted on 21 Apr, 2018 8:14 pm
राजस्व,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने नेहरू नगर में सीमेंट-कांक्रीट रोड तथा वार्ड-46 स्थित दुर्गा नगर में लोहे की पुलिया निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने इस मौके पर रहवासियों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। भूमि-पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश