राजस्व मंत्री श्री गुप्ता द्वारा जलेश्वर मंदिर के पास सी.सी. कार्य का भूमि-पूजन
Posted on 26 Aug, 2017 4:15 pm
भोपाल : शनिवार, अगस्त 26, 2017, 15:40 IST | |
राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने डिपो चौराहा के पास स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सी.सी. रोड, सी.सी.कार्य और बेंच लगाने के कार्य का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश