राजस्व मंत्री ने कलियासोत मैदान में किया दशहरा महोत्सव का भूमि-पूजन
Posted on 01 Oct, 2018 2:36 pm
राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कलियासोत मैदान में दशहरा महोत्सव के लिए भूमि-पूजन किया। उन्होंने अधिकारियों को महोत्सव के दिन सुरक्षा, पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान माटी कला बोर्ड के चेयरमेन श्री रामदयाल प्रजापति एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश