Posted on 15 Sep, 2018 6:39 pm

 

राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने पी.एन.टी. कॉलोनी में 51 लाख 65 हजार रूपये लागत के 4 निर्माण कार्यो का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कॉलोनी में पार्क के विकास कार्यो, सड़क का सकरीकरण और पी.एन.टी. चौराहे में हाकर्स कार्नर का भूमि-पूजन किया। उन्होंने पौधा भी लगाया।

राजस्व मंत्री ने वार्ड-28 में अंबेडकर पार्क में एक्युप्रेशर ब्लॉक पेविंग और चित्रगुप्त नगर में सीमेंट कांक्रीट कार्य का भूमि-पूजन किया। इन कार्यो की कुल लागत 6 लाख 50 हजार रूपये है।

श्री गुप्ता ने कहा 15 वर्ष में प्रदेश की तस्वीर ही बदल गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास के सभी सूचकांकों में ऊपरी क्रम में है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर मामले में प्रदेश ने ऊँची छलांग लगायी है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent