राजस्व मंत्री द्वारा पंचशील नगर में सी.सी.रोड का भूमि-पूजन
Posted on 04 Jul, 2017 4:48 pm
भोपाल : मंगलवार, जुलाई 4, 2017, 15:26 IST | |
राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने पंचशील नगर में आयुर्वेद हास्पिटल के पास नाली एवं सी.सी.रोड का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने यहाँ पौध-रोपण भी किया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश