Posted on 18 Oct, 2016 6:42 pm

भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 18, 2016, 16:23 IST
 

      भोपाल के नर्मदा भवन में 25 और 26 अक्टूबर को कमिश्नर, कलेक्टर्स कान्‍फ्रेंस होगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कान्‍फ्रेंस को संबोधित करेंगे। आज मंत्रालय में कान्‍फ्रेंस के संबंध में बैठक हुई।

       बैठक में प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री एम.के. वार्ष्णेय ने कान्फ्रेंस की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कान्फ्रेंस की बैठक व्यवस्था, पावर पाइंट प्रस्तुतिकरण, आवश्यक स्टेशनरी व्यवस्था, भोजन, स्वागत और अन्य इंतजामों के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व की जानकारी भी प्राप्त की।

      कान्फ्रेंस में दोनों दिन कार्यवाही विवरण भी तैयार किया जाएगा। सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के लिए उप सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. अमिताभ अवस्थी को नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है। विभिन्न ग्यारह महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 11 प्रभारी अधिकारी सहित साठ अधिकारी, कर्मचारी दायित्व निर्वहन करेंगे। आज बैठक में अपर सचिव श्री के.के. कातिया, राज्य शिष्टाचार अधिकारी श्री संजय कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent