Posted on 12 Jan, 2017 6:25 pm

 

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 12, 2017, 16:29 IST

 

मराठी साहित्य के क्षेत्र में राज-कवि भास्कर रामचन्द्र ताम्बे पुरस्कार के लिए मराठी साहित्यकारों से पुस्तकें प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी तय की गई है। पुरस्कार जनवरी 2014 से 31 दिसम्बर, 2015 के बीच प्रकाशित/मुद्रित मराठी कविता या लेखन, मराठी कथा या कांदबरी एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं से मराठी में अनुवादित पुस्तकों के लिए दिया जायेगा।

मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक श्री अश्विनी खरे ने बताया कि चयनित मराठी साहित्कार को 51 हजार रूपये और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। प्रदेश के मराठी साहित्यकार ऐसी पुस्तकें अकादमी के कार्यालय में 25 जनवरी 2017 तक जमा करवा सकते हैं। पुरस्कार से संबंधित नियम और शर्तों की जानकारी मराठी साहित्य अकादमी, रविन्द्र नाथ टैगोर मार्ग, बाणगंगा रोड, भोपाल से अथवा culturemp.in पर प्राप्त की जा सकती हैं।

 

साभारजनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश