Posted on 27 Feb, 2017 6:49 pm

 

भोपाल : सोमवार, फरवरी 27, 2017, 18:21 IST

 

 

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर तीन वैज्ञानिकों के व्याख्यान होंगे। व्याख्यान के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पर्सन्स विथ फिजिकल डिस्एबिलिटीज (दिव्यांगजन) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, भारत सरकार, नई दिल्ली के डॉ. रजनीश शर्मा, कम्पोजिट रिसर्च सेंटर फॉर पर्सन्स विथ डिस्एबिलिटीज (दिव्यांगजन), भोपाल के डॉ. नरेन्द्र कुमार एंव विज्ञान संचारक डॉ. के. एम. जैन, भोपाल को आमंत्रित किया गया है। परिषद के महानिदेशक श्री चन्द्रकांत पाटिल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम समन्वयक मुख्य वैज्ञानिक डॉ. आर.के. आर्य ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार ने इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की मुख्य थीम-'दिव्यांगों की सुगमता हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी' को चुना है। परिषद द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के लिये 50 शासकीय संस्था को वित्तीय सहयोग दिया गया है। इनमें महाविद्यालय एवं विद्यालय सम्मिलित है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश