Posted on 14 Jun, 2017 11:22 am

भोपाल : बुधवार, जून 14, 2017, 21:02 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने मन्दसौर जिले के भ्रमण के दौरान आज सुवासरा में किसान आन्दोलन से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हुए नुकसान को देखा और व्यापारियों से चर्चा की। सुवासरा में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम जनता से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि सुवासरा में किसान आन्दोलन के दौरान हुई तोड़-फोड़ से 27 प्रतिष्ठानों को लगभग 1 करोड़ 20 लाख रूपए का नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने सुवासरा में नमकीन दुकान के व्यापारी श्री सुनील धनौतिया के प्रतिष्ठान को देखा। श्री धनौतिया को किसान आन्दोलन में दुकान में हुई तोड़-फोड़ से लगभग 22 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री राजमल पोरवाल की किराना दुकान को भी देखा जिसे आन्दोलन से 4 लाख 74 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने श्री मुकुन्द पाटीदार के प्रतिष्ठान को भी देखा जिन्हें लगभग 6 लाख 93 हजार रूपए का नुकसान हुआ है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश