Posted on 17 Oct, 2016 7:02 pm

भोपाल : सोमवार, अक्टूबर 17, 2016, 18:23 IST
 

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के ऊर्जावान नेतृत्व में मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास का अदभुत काम हुआ है। इससे प्रदेश बीमारू राज्य की छबि से बाहर निकल कर तेजी से विकास करने वाले आदर्श राज्यों की श्रेणी में आ गया है।

केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू आज भोपाल में शहरी विकास संबंधी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश में सिंचाई, सड़क, बिजली एवं कृषि के क्षेत्र में अकल्पनीय काम हुआ है। प्रदेश की कृषि विकास दर लगातार चार वर्ष से 20 से अधिक बनी हुई है तथा विकास दर लगातार 7 वर्ष से दस प्रतिशत से अधिक है। इसके अलावा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं शहरी अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में बेमिसाल कार्य हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व-कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पिछले वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बना है।

श्री नायडू ने उम्मीद जाहिर की कि मध्यप्रदेश स्मार्ट सिटी और शहरी विकास के अन्य घटकों का उत्कृष्ट क्रियान्वयन कर देश में अग्रणी राज्य बनेगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent