Posted on 18 Aug, 2016 5:13 pm

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 18, 2016, 16:27 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रियो ओलम्पिक की महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर देश की महिला पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी है। साक्षी मलिक ने भारत को रियो ओलम्पिक में पहला पदक दिलवाया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि यह गर्व का क्षण है। साक्षी मलिक ने ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनकर एक नया इतिहास रचा है। साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती के रेपचेज में कांस्य पदक जीता है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent