Posted on 31 May, 2016 8:22 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक जून 2016 को सुबह 11 बजे भोपाल जिले के फंदा विकासखण्ड के तारा सेवनिया ग्राम पंचायत में ग्राम संसद में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सभी ग्राम पंचायत में होने वाली ग्राम संसद को सीधे प्रसार के जरिये मार्गदर्शी संबोधन देंगे और विकास के मुद्दों पर ग्राम संसद के सदस्यों से संवाद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 'ग्रामोदय से भारत उदय' अभियान में एक जून 2016 को पूरे प्रदेश में ग्राम संसदों का आयोजन हो रहा है। इसमें ग्राम पंचायत विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से अंतिम रूप दिया जायेगा। यह अभियान 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर की जयंती से प्रारंभ हुआ था।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent