Posted on 13 Jun, 2017 2:56 pm

भोपाल : मंगलवार, जून 13, 2017, 14:15 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मध्यप्रदेश पर्यटन मंडल की पहली बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।

बैठक में मंडल का बैंक खाता खोलने, डिजिटल हस्ताक्षर, भर्ती नियम बनाने, मंडल कार्यालय की स्थापना करने जैसे कार्यों के लिये बोर्ड के प्रबंध संचालक को अधिकृत किया गया। संचालक मंडल में आठ सदस्य होंगे।

बैठक में मुख्य सचिव श्री बी. पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक बर्णवाल, सचिव मुख्यमंत्री श्री हरिरंजन राव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश