Posted on 14 Aug, 2021 6:31 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात: 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन, परेड सलामी एवं परेड निरीक्षण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता को संदेश दिया जाएगा। मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश, रीजनल न्यूज चैनल्स और सोशल मीडिया पर किया जायेगा।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश