Posted on 23 Sep, 2018 5:57 pm

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान का सम्मान किया गया।

श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच देश से प्यार करने वाला मंच है। राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये योजनाएं बनाई है। अगले चार वर्षों में हर गरीब को आवास उपलब्ध करवाया जायेगा। संबल योजना का लाभ हर गरीब को दिया जा रहा है। राज्य सरकार का मिशन गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी श्री फारूख खान और श्री एस.के.मुददीन भी उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent