Posted on 30 Jun, 2021 3:45 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृति विभाग द्वारा प्रकाशित कला पंचांग का आज निवास पर लोकार्पण किया। संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थे। संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बुंदेलखंड के भित्ति चित्र नामक पुस्तक भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रावणखेड़ी में स्थित बाजीराव पेशवा की समाधि को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने जानकारी दी कि कला पंचांग में संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली सभी गतिविधियों को जोड़ा गया है। साथ ही, प्रदेश के सभी जिलों में होने वाली गतिविधियों की समय-सारणी भी कला पंचांग में उल्लेखित है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश